फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation of mother and daughter in faridabad.

मां-बेटी से छेड़छाड़, विरोध पर बेरहमी से पिटाई

Sun, 31 Aug 2014 06:06 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 06:06 AM IST
विज्ञापन
Molestation of mother and daughter in faridabad.

फरीदाबाद के थाना सेंट्रल में एक मां-बेटी से साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की और फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना सेंट्रल में 29 अगस्त को बीना (काल्पनिक नाम) ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ सेंट्रल थाना क्षेत्र में रहती है।
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ सेक्टर-16 में किसी काम से गई थी। जब दोनों पोस्ट ऑफिस के सामने वाली गली में पहुंचीं तो इसी दौरान वहां गांव दौलताबाद निवासी रोहित आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीना का आरोप है कि रोहित ने पहले उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की, जब उसने देखा तो इसका विरोध किया। इस पर रोहित ने बेटी को छोड़कर बीना के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और अश्लील बातें बोलने लगा।

आरोप है कि जब बीना ने जोरदार विरोध किया तो आरोपी रोहित ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने परिवार वालों को सूचित किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

छेड़छाड़ के विरोध में छात्राएं भड़की, नेशनल हाइवे जाम

Molestation of mother and daughter in faridabad.

फरीदाबाद में छात्राओं के साथ बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का गुस्सा फूटा पड़ा। परिषद् के आह्वान पर सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला कॉलेज की छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया।
इसके बाद रैली निकाल कर मैगपाई चौक (मथुरा रोड राष्ट्रीय राजमार्ग दो) पर पहुच गई।

इस दौरान छात्राओं ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोशित छात्राओं ने प्रदेश सरकार का  पुतला फूंक दिया। जिस पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस से काफी तीखी नोक झोंक छात्राओं की हुई।

रैली व प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही एबीवीपी की महिला सेल की नेत्री मीनू चौधरी और मालविका पाटियाल ने बताया कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदेश में लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। एक महीने में प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा छेड़छाड़ के मामले घटित हुए है। सरकार हाथ पर हाथ घरे बैठी है।

शुक्रवार की दोपहर कन्या भ्रूण हत्या विरोधी रैली निकालकर घर वापस जा रही हिसार के एक गांव की मासूम दलित छात्रा को छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या तक करनी पड़ी है। दलित छात्रा छेड़छाड़ से किस कदर परेशान थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने जहर खा कर अपनी जान दी है। रोहतक में दो मासूम लड़कियां मधु व निकिता ने खुदकुशी कर ली। दोनों ने सुसाइट नोट में पुलिस को मनचलों पर लगाम लगाने की अपील की है।

उन्होंने निरकुंश पुलिस तंत्र के मुंह पर तमचा जड़ते हुए मार्मिक अपील कि वह लड़कियों से छेड़छाड़ जैसे मामलों में ध्यान दें नहीं तो छात्राएं ऐसे ही मरती रहेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के करीब 50 मामले थानों में दर्ज हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed