फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation in delhi mall

मॉल में अफगानियों ने की युवती से छेड़छाड़

Mon, 23 Mar 2015 08:02 AM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
Molestation in delhi mall

दिल्ली के साकेत स्थित एक मॉल में 19 साल की विदेशी युवती ने अपने ही देश के तीन युवकों पर शराब के नशे में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। सभी अफगानिस्तान के रहने वाले हैं। पीड़िता अपने मंगेतर के साथ मॉल गई थी।

विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन भाग रहे तीनों युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साकेत थाना पुलिस ने अफगानिस्तान दूतावास को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने मंगेतर के साथ दक्षिण दिल्ली के हौजरानी इलाके में रहती है। शनिवार रात को वह अपने मंगेतर के साथ साकेत स्थित सिटी वॉक मॉल में घूमने के लिए गई थी। आरोप है कि मॉल के बाहर अफगानिस्तान के ही रहने वाले तीन युवक गुल रहमान, सलीम व हसमुल्लाह उसे मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के साथ मंगेतर को घसीटा

Molestation in delhi mall

तीनों शराब के नशे में धुत थे। तीनों ने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन घसीटने लगे। पीड़िता के मंगेतर ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी की। पीड़िता ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को देखते ही तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन कुछ दूर पीछा कर उन्हें दबोच लिया गया। तीनों ने खुद को पीड़िता का जानकार बताया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपियों से पहचान होने की बात से इनकार कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो तीनों युवक हौजरानी में ही रहते हैं। पुलिस दूतावास से संपर्क कर मामले की छानबीन करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed