छेड़छाड़ का विरोध करने पर दी तेजाब फेंकने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने घर जा रही एक छात्रा के साथ सोमवार को एक युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक कर जला देने की धमकी दी। शोर होने पर लोगों ने उसे दबोच कर पिटाई करी दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना पटौदी क्षेत्र के खंडेवला मोड़ की है। हेलीमंडी चौकी प्रभारी पवन ने बताया कि छात्रा गुरुग्राम के कालेज से पढ़ कर पटौदी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरी और वहां से अपने गांव जाने के लिए वाहन की तलाश में सड़क पर खड़ी थी। इतने में स्टेशन परिसर से ही छात्रा का पीछा करते हुए पहुंचे आरोपी ने अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं।
छात्रा को थप्पड़ मारे
यहां तक कि गली से गुजरते समय उसने छात्रा को रोकने का भी प्रयास किया। इस दौरान विरोध करने पर उसने छात्रा को थप्पड़ मारे और तेजाब फेंक कर जला डालने की धमकी दी।
इसके बाद छात्रा ने शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक गांव रामपुर निवासी मनीष है।
हेलीमंडी चौकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।