दिल्ली सरकार के वित्त विभाग में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी से झपटमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बदमाशों की बल्ले-बल्ले है, आम हो या खास बदमाश हर किसी को निशाना बना रहे हैं। आनंद विहार इलाके में बदमाशों ने दिल्ली सरकार के वित्त विभाग में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी से उनका मोबाइल फोन झपट लिया।
वारदात के समय पीड़ित मनोज कुमार डीएसएएसएसबी का एग्जाम कंटक्ट कराने कड़कड़डूमा इलाके में आए थे। एग्जाम खत्म होने के बाद मेन रोड पर मनोज सड़क पार कर रहे थे।
इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
कड़कड़डूमा में DSSSB का एग्जाम कंडक्ट कराने आए थे डिप्टी सेक्रेटरी
पुलिस के मुताबिक पीड़ित मनोज कुमार परिवार के साथ वेस्ट पटेल नगर में रहते हैं। वह दिल्ली सरकार के वित्त विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। गत रविवार को कड़कड़डूमा इलाके में डीएसएसएसबी का एग्जाम था।
उसमें मनोज कुमार की ड्यूटी थी। दोपहर करीब 2.00 बजे एग्जाम समाप्त होने के बाद मनोज मेन रोड, दीपक मेमोरियल अस्पताल के सामने से सड़क पार कर रहे थे। इस बीच रांग साइड से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया।
बदमाश मौक से फरार हो गए। राहगीर के फोन से मनोज ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आनंद विहार थाना पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है।