{"_id":"58cbeda74f1c1b2a5a32a59d","slug":"mobile-snatched-of-a-media-person-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडियाकर्मी का बदमाशों ने मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीडियाकर्मी का बदमाशों ने मोबाइल छीना
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 18 Mar 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार मीडियाकर्मी का मोबाइल छीन लिया। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-59 स्थित एक मीडिया संस्थान में अरविंद सिंह काम करते हैं। देर रात वह सेक्टर-62 बीएसएनएल अपार्टमेंट जा रहे थे।
विज्ञापन
संस्थान से निकलने के बाद पैदल जाते समय किसी का फोन आ गया तो बात वह करने लगे। पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्होंने आईफोन-6 हाथ से छीन लिया। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि औद्योगिक सेक्टरों में इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। जैसे ही कर्मचारी कंपनियों से काम करके निकलते हैं और बात करने के दौरान बाइक सवार बदमाश फोन छीनकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन