फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile and cash loted in greater noida

संविदा कर्मचारी से मोबाइल और नकदी लूटी

Thu, 05 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 05 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
mobile and cash loted in greater noida
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

नगर के रेलवे रोड स्थित अंबेडकर कालोनी में मंगलवार देर शाम दो बदमाशों ने विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए नकदी, मोबाइल और सामान लूट लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नगर के कोतवाली के नजदीक विद्युत निगम का सबस्टेशन पर भीमा नामक संविदा कर्मचारी तैनात है, जो नगर के रेलवे रोड पर बिजली की लाइन पर कार्य करता है। बीते मंगलवार देर शाम को वह अपना कार्य कर घर जा रहा था। जब वह रेलवे रोड पर अंबेडकर कालोनी के नजदीक पहुंचा तो दो बदमाशों ने लोहे की राड दिखाकर रोक लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर लोहे की राड से प्रहार कर घायल कर दिया। इसी दौरान जेब में मौजूद करीब तीन सौ रुपये की नगदी, मोबाइल फोन, ड्रिल मशीन समेत अन्य उपकरण लूटकर ले गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद घायल भीमा ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में ले गए। बुधवार सवेरे पीडित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed