{"_id":"57d511304f1c1ba83031cadb","slug":"mla-helped-to-run-away-rape-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पर पीड़ित को भगाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक पर पीड़ित को भगाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष गीता शर्मा ने नोएडा विधायक विमला बाथम पर आरोप लगाया है कि वह किसी समस्या को लेकर विधायक के पास गई थीं, लेकिन उन्होंने दुर्व्यहार करके यह कहते हुए भगा दिया कि सपा के पास जाओ।
विज्ञापन
गीता शर्मा ने लिखित शिकायत में कहा है कि पिछले दिनों सेक्टर-62 में नारी सम्मान पर गोष्ठी आयोजित हुई थी, जिसमें सभी वक्ताओं ने नारी सम्मान की बात कही। उन्होंने बताया कि वह एक बच्चे की समस्या लेकर भाजपा विधायक विमला बाथम के पास गई थीं।
विज्ञापन
विधायक से कहा कि आप नोएडा की जनप्रतिनिधि हैं, गरीब बच्चे की मदद करें। गीता ने आरोप लगाया कि इस पर विधायक भड़क गईं। उन्होंने कहा कि यहां पर इस तरह की समस्याएं नहीं सुनी जाती हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं उन्होंने बदसलूकी भी की। डांटते हुए कहा कि सपा सरकार के पास जाओ, वहीं तुम्हारी बात सुनी जाएगी। बीजेपी से इसका कोई लेना-देना नहीं है।
इस पर उनसे कहा गया कि नारी शक्ति गैर राजनीतिक संगठन है, किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद भी विधायक चुप नहीं हुईं और भगा दिया।
उधर, विधायक विमला बाथम ने कहा कि वह गीता शर्मा को जानती ही नहीं हैं। उनके पास कोई इस तरह की समस्या लेकर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा लोगों की समस्याएं सुनने के लिए तैयार रहती हूं। विधायक ने इसे सपा के लोगों की साजिश बताया है।