{"_id":"589cb6374f1c1b8a5f378b3f","slug":"missing-polytechnic-student-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता पॉलीटेक्निक छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता पॉलीटेक्निक छात्र की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
का शव रोड पर खंडहरनुमा एक कमरे में अर्धनग्न हालत में मिला। कमरे से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेल मैदान में ब्लड मिलने से आशंका है कि हत्या से पूर्व छात्र के साथ मारपीट की गई होगी और बाद में उसे घसीटते हुए कमरे तक लाया गया होगा। छात्र के कंधे और मुंह के पास गोली लगी है। मुरादनगर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर रही है। मृतक के पिता ने दो युवकों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जलालपुर रोड स्थित गंगा विहार कालोनी में जय कुमार परिवार समेत रहते हैं। वह ग्रेटर नोएडा में होंडा कार कंपनी में क्वालिटी कंट्रोल सेक्शन में नौकरी करते हैं। उनके मुताबिक, उनका इकलौता बेटा शुभम (20) मेरठ के जेपी इंस्टीट्यूट में पॉलीटेक्निक तृतीय वर्ष का छात्र था और मेरठ में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
छह फरवरी को वह मुरादनगर आया था। सात फरवरी की रात करीब 8:30 बजे शुभम बाइक पर निकला था। करीब 15 मिनट बाद उसने बहन के मोबाइल पर मैसेज किया कि वह मोनू निवासी बंदीपुर के साथ है। इसके बाद शुभम का मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने तलाश शुरू की और सुराग नहीं लगने पर बुधवार शाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे मकान से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेल ग्राउंड में खून पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और जमीन पर खून के धब्बे देखते-देखते असालतनगर मार्ग पर करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित खंडहरनुमा बने कमरे में पहुंची, जहां शुभम की लाश थी। शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं था।
ईंट से ताबड़तोड़ वारकर मुंह कुचला गया था। कंधे और मुंह के पास गोली के निशान थे। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पिता जय कुमार ने बंदीपुर गांव निवासी मोनू और आदित्य को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आदित्य को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। मौके से खून में सनी ईंट बरामद हुईं हैं। शुभम की हत्या में नामजद मोनू भी छह माह पहले गोली लगने से घायल हुआ था। मोनू और शुभम दोस्त थे। हमले के बाद से दोनों में बोलचाल बंद हो गई थी, माना जा रहा है कि कहीं मामला उसी विवाद से तो नहीं जुड़ा है। हालांकि अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।