{"_id":"3e26ee1ebb629302ed3c0c8b069a84b0","slug":"missing-11-month-old-baby-from-sai-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं मंदिर से 11 माह का बच्चा गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साईं मंदिर से 11 माह का बच्चा गायब
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 01 Aug 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ मोड़ स्थित साईं मंदिर से बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में 11 माह का मासूम बच्चा लापता हो गया। मासूम की मां अपनी दो साल की बेटी के पास 11 माह के मासूम को खेलता छोड़कर साईं मंदिर से प्रसाद लेने गई थी।
विज्ञापन
पांच मिनट बाद वापस लौटने पर बच्चा गायब मिला। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में खराब थे। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अर्थला की संजयनगर कालोनी में रहने वाला राजेश निजी कंपनी में काम करता है। राजेश ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे उसकी पत्नी राजकुमारी 11 माह के बेटे विशाल और 2 साल की बेटी गुडिया को लेकर मंदिर गई थी।
विज्ञापन
राजकुमारी दोनों बच्चों को मंदिर परिसर में खेलता छोड़ प्रसाद लेने गई थी। पीड़िता ने बताया कि पांच मिनट बाद वापस आने पर गुडिया तो वहीं खेलती मिली, जबकि विशाल गायब था।
विज्ञापन
वारदात के समय मंदिर में सैकड़ों भक्त थे। किसी ने भी बच्चे को ले जाते हुए नहीं देखा। मंदिर सहित आस पास के क्षेत्र में विशाल की खोज की गई, मगर उसका कोई पता नहीं चला।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि किसी ने उसके बच्चे को चोरी किया है। 11 माह का दूध पीता बच्चा मात्र पांच मिनट में कैसे गायब हो सकता है। पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाल वीर विक्रम सिंह ने बताया कि महिला ने भीख मांगने वाले बाबा के पास बच्चा छोड़ा था। पुलिस बाबा से पूछताछ कर बच्चे की तलाश में जुटी है।