{"_id":"61aa6ace0fcde45b6a922746f4ceeb8b","slug":"missed-calls-are-trapped-girls-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्ड कॉल से लड़कियों को फंसा रहा है गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिस्ड कॉल से लड़कियों को फंसा रहा है गैंग
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी में इन दिनों मिस्ड कॉल से लड़कियों को शिकार बनाने वाला ‘हंटर’ गैंग सक्रिय है। ये गैंग कम उम्र की भोली-भाली लड़कियों से चिकनी-चुपड़ी बातें कर अपने प्रेम जाल में फंसाता है फिर शोषण करता है।
हाल ही में विजयनगर की नौवीं क्लास की छात्रा भी गैंग की शिकार बनी। दिल्ली के ‘मिस्ड कॉल’ गैंग ने छात्रा को फोन पर बहला-फुसलाया और उसे आगरा ले गए।
छात्रा को जब मामला समझ में आया तो उसने परिजनों से संपर्क कर दुखड़ा सुनाया। बदनामी के डर से परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और खुद ही आगरा जाकर छात्रा को लेकर आए।
विजयनगर की यह छात्रा एक मार्च को रहस्यमय हालात में गायब हो गई थी। परिजनों ने बताया कि छात्रा की फोन कॉल आने पर उन्हें उसके आगरा में होने का पता चला।
छात्रा का कहना है कि युवक ने उसे पुराने बस अड्डे पर बुलाया और आगरा ले गया। परिजनों की मानें तो उन्हें छानबीन में पता चला है कि इस गैंग में कई युवक हैं।
विज्ञापन
इससे पहले ये लोनी की लड़की को भी निशाना बना चुके हैं। बता दें कि वर्ष 2014 में बहलाने-फुसलाने के गाजियाबाद में 222 मामले दर्ज किए गए थे।
ऐसे फंसाते हैं जाल में
गैंग के सदस्य अनजान मोबाइल नंबरों पर मिस्ड कॉल करते हैं। रिप्लाई आने पर उससे बात करते हैं। अगर कोई लड़की या महिला बोलती है तो उससे बातें करने लगते हैं।
अगर कोई युवक बोलता है तो सॉरी कहकर फोन काट देते हैं। इनके निशाने पर ज्यादातर कम उम्र की लड़कियां रहती हैं, जिन्हें ये आसानी से बहका सकें। फोन पर चिकनी-चुपड़ी बातें कर उसे बातों के जाल में फंसाते हैं, फिर उसका शारीरिक शोषण करते हैं।
सावधान
चिकनी-चुपड़ी बातें कर फंसा लेते हैं प्रेम जाल में
दिल्ली के युवक ने विजयनगर की छात्रा को बनाया शिकार
गैंग के सदस्य लोनी की लड़की को भी बना चुके निशाना