{"_id":"5b92b3d8867a557f6d0af058","slug":"miscreants-looted-15-lakh-to-businessman-before-shoot-him-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विवेक विहार में कारोबारी को पहले मारी गोली, फिर लूट लिए 15 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली: विवेक विहार में कारोबारी को पहले मारी गोली, फिर लूट लिए 15 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
gun
विवेक विहार इलाके में बदमाशों ने एक कारोबारी को गोली मारकर उसके कर्मचारी से 15 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। गोली पीड़ित के पैर में आरपार हो गई। कारोबारी की पहचान किशन(40) के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, किशन सपरिवार कृष्णा नगर में रहते हैं। उनका कपड़ों का कारोबार है। उसका कार्यालय विश्वास नगर में है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक कर्मचारी के साथ किशन विवेक विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा था। बैंक से 15 लाख रुपये निकालने के बाद एक बैग में रखकर उसने कर्मचारी को दे दिए।
विज्ञापन
जब वह दोनों स्कूटी से जा रहे थे तो रास्ते में नकाबपोश दो बाइक सवार उनके पास आए। स्कूटी रुकवाने के बाद एक बदमाश ने पिस्तौल कारोबारी के सीने पर लगाते हुए कर्मचारी को बैग देने के लिए कहा। कर्मचारी बैग लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
बदमाश ने उस पर गोली चलाने की कोशिश की तो किशन ने अपनी छड़ी पिस्तौल पर मार दी। जिसकी वजह से गोली कारोबारी के पैर में लग गई। उसके बाद बदमाशों ने कर्मचारी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। बदमाश कर्मचारी के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।