फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mis behave of girl friend, hanging suicide, faridabad

प्रेमिका ने बदसलूकी की तो फांसी पर लटक गया

Sun, 19 Mar 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 19 Mar 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
mis behave of girl friend, hanging suicide, faridabad
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सारन ई ब्लॉक में रहने वाले युवक ने बृहस्पतिवार की शाम घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने एक युवती सहित दो लड़कों के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


अंकित (20) शहर की एक निजी कंपनी में काम करता था। पिता रमेश के मुताबिक अंकित एक युवती से प्रेम करता था। उस युवती की दोस्ती करण और गौतम नाम के दो अन्य युवकों से भी है।
विज्ञापन


आरोप है कि जब भी बेटा  युवती से बात करता या मिलने का प्रयास करता तो करण और गौतम उसके साथ मारपीट करते। आरोप है कि पहले तो युवती भी अंकित से प्रेम का नाटक करती थी लेकिन इन दोनों से दोस्ती होने पर वह भी उनके बेटे के साथ बदसुलूकी करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दुखी होकर अंकित ने खुदकुशी कर डाली। मामले की जांच कर रहे सारन थाने के एएसआई धर्मपाल ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, पिता के आरोप पर युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed