{"_id":"59fefc0b4f1c1b70548bb001","slug":"minor-stole-bag-of-money-from-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लाखों के गहने से भरा बैग ले उड़ा नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह से लाखों के गहने से भरा बैग ले उड़ा नाबालिग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशबंधु गुप्ता इलाके में एक शादी समारोह के दौरान नकदी और गहने से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। समारोह से एक नाबालिग लाखों रुपये के गहने से भरा बैग लेकर बाहर खड़े अपने सहयोगी युवक के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, वेद कुमार सपरिवार बापा नगर में रहता है। परिवार में पत्नी चरण कौर और बेटी त्रिवेणी व परिवार के अन्य सदस्य हैं। शनिवार को त्रिवेणी की शादी गोल्डन मूवेंट बैंक्वेट हॉल में थी। रात करीब पौने दो बजे चरण कौर एक बैग में लाखों के गहने और कन्यादान में मिले नकदी को लेकर बैठी थी। मां के पास ही त्रिवेणी बैठी थी।
विज्ञापन
अचानक एक 12 साल का लड़का उनके पास आया और बैग को उठाकर बैंक्वेट हॉल के बाहर भाग गया। उनलोगों ने लड़के का पीछा किया। लड़का बाहर खड़े अपने एक सहयोगी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर कर लिया। पीड़ितों ने अपनी शिकायत में बताया कि बैग में चार सोने की चूडिय़ां, सोने का सेट, सोने की चेन, अंगूठी, टॉप्स और 250 ग्राम चांदी के गहने के अलावा कन्यादान में मिले हजारों रुपये थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने शादी समारोह के वीडियो फुटेज को भी लेकर आरोपी नाबालिग की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की मदद से चोरी करने वाले गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ऐसे गैंग के बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।