{"_id":"582c5a254f1c1b7c228ff62d","slug":"minor-raped-multiple-times-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर कमरे में बंद रख कई बार किशोरी को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात भर कमरे में बंद रख कई बार किशोरी को बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
भैंसों को चारा देने गई 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक जबरन अपने घर ले गया। किशोरी को रात भर कमरे में बंद रख कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन खोजने पहुंचे तो पीड़िता को आरोपी ने बेड के बक्से में बंद कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सेक्टर 55 थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के मुताबिक वह घरेलू काम करती है। रविवार की शाम वह अपनी भैंसों को चारा देने गई थी। आरोप है कि वहां उसे अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाला अरशद आ गया और मुंह बंद कर जबरन अपने घर खींच ले गया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अंदर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
अरशद ने पीड़िता को रात भर कमरे में बंद रखा और कई बार हवस का शिकार बनाया। सोमवार सुबह पिता और भाई किशोरी को ढूंढते हुए अरशद के घर पहुंचे। इस पर अरशद ने पीड़िता को बेड के बक्से में बंद कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों को आया देख पीड़िता ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी भाग निकला। मामले की जांच कर रही महिला थाने की एसआई शीला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले पूछताछ की जाएगी।