फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor rape in ghaziabad

मॉलकर्मी ने किया किशोरी से रेप

Sat, 09 Aug 2014 04:22 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 04:22 AM IST
विज्ञापन
Minor rape in ghaziabad

गाजियाबाद के विजय नगर निवासी 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर एक मॉलकर्मी ने रेप किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और परिजनों से इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विजय नगर की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ईद के दिन अपनी बहनों के साथ एमएमएक्स मॉल में घूमने गई थी। इस दौरान उसकी पहचान मॉल के फूड कोर्ट में काम करने वाले कपिल से हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को फोन नंबर दिए।

विज्ञापन

कैसे चंगुल से निकली बच्ची

Minor rape in ghaziabad

छह अगस्त की सुबह किशोरी सीमापुरी निवासी अपनी बड़ी बहन के पास जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार रात को किशोरी कपिल के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। किशोरी ने बताया कि युवक ने फोन कर उसे मिलने बुलाया और बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया।

जहां कमरे में बंद कर दो दिन तक उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि कपिल मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और वह साहिबाबाद में किराये के मकान में रहता है। एसएचओ ने बताया कि किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed