{"_id":"6fea1b0788885e906132554d1ec20f4e","slug":"minor-missing-from-two-days-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से घर नहीं लौटी है नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन से घर नहीं लौटी है नाबालिग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना मुजेसर क्षेत्र में एक महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। दूसरी ओर एक नाबालिग लड़की दो दिन से घर से लापता है। पुलिस ने मामले दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुजेसर क्षेत्र में सेक्टर-22 स्थित शिवाजी नगर निवासी विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार को थाना मुजेसर में अपनी पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय पत्नी सीमा (बदला नाम) 14 जुलाई को घर से काम पर जाने के लिए निकली थी। वह सेक्टर-24 स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है।
विज्ञापन
जब देर शाम तक नहीं लौटी, तो उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। विनोद ने पत्नी के सहकर्मी कैलाश पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, संजय कॉलोनी निवासी रीना देवी ने थाना मुजेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 16 जुलाई को सुबह 11 बजे घर से किसी काम के लिए बाहर गई थी। उसके बाद लौटकर नहीं आई। महिला ने संजय कॉलोनी निवासी विक्रम पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है।