फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor make a call of bomb in aircraft for fun

मौज मस्ती के लिए नाबालिग ने दी थी विमान में बम की सूचना, गिरफ्तार

Sun, 22 May 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 May 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
Minor make a call of bomb in aircraft for fun

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने विमान में बम होने की सूचना देने वाले 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। नाबालिग गांव जलपुरा, ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। उसने मौज मस्ती के लिए  झूठी सूचना दी थी। आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार 18 मई को पीसीआर कॉल मिली थी कि दिल्ली से चार बजे उड़ने वाली विमान में बम रख दिया गया है।

विज्ञापन


उसे उड़ने से रोक दिया गया था। कई घंटे की तलाशी के बाद सूचना को झूठा करार दे दिया गया। मामला दर्जकर एसीपी राजकुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह व राजीव गुलाटी की टीम ने तफ्तीश शुरू की। जांच में पता लगा कि बम रखे होने की सूचना मोबाइल से दी गई थी और ये मोबाइल ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश के एक गांव में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस टीम ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। मोबाइल व सिम को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने मौज मस्ती के लिए फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना दी थी। उसके पिता ने वाराणसी के ठाकुर प्रसाद पुस्तक भंडार द्वारा प्रकाशित वर्ष 2016 का कलेंडर खरीदा था। इस कलेंडर पर एयर इंडिया कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर लिखे हुए थे। इस नंबर को देखकर उसने बम रखे होने की कॉल कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed