{"_id":"5c18d70dbdec2256ed2b80ed","slug":"minor-girl-kidnaped-after-sexual-assult-in-palwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, किसी को बताने पर आरोपियों ने दी ये धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, किसी को बताने पर आरोपियों ने दी ये धमकी
Tue, 18 Dec 2018 04:46 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Dec 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को घर से किसी काम से घर से बाहर निकली नाबालिग का गांव के दो युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध कर घर बताने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी कमला देवीने बताया कि पीड़िता ने अभी नाबालिग है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 14 दिसंबर की रात घर पर सब सोए हुए थे। उसी दौरान उसकी बेटी शौचालय जाने के लिए घर से बाहर निकली। किसी को कोई परेशानी न हो इसलिए उसने किसी को नहीं जगाया और अकेली की घर से बाहर निकल गई।
विज्ञापन
उसी समय गांव निवासी सैफली व मुफीद ने उसे अकेला देख अपहरण कर लिया। इसके बाद वह पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी सी सुबह हुई तो वह मौके से फरार हो गए और उससे कहा कि अगर पीड़िता ने इसके बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
पुलिस की पहुंच से दूर आरोपी
सुबह जैसे-तैसे बदहवास अवस्था में वह घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों की मदद से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पीड़ित की बेटी की डॉक्टरी जांच कराई है जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।