{"_id":"59a6fb2a4f1c1b10278b47b5","slug":"minor-girl-gang-raped-one-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बहाने से एक आरोपी किशोरी को कमरे पर ले आया, वहां जाने से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उसकी पहचान छानू (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने गैंगरेप व पॉक्सो का मामला दर्ज कर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों ही युवक किशोरी के जानकार हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सपना (16)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। सोमवार शाम को सपना किसी काम से बाहर निकली। इसी बीच उसे छानू मिला। आरोपी बहाने से उसे कमरे पर ले गया। वहां पहले से मौजूद दो अन्य युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने् घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनाई। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई।