नाबालिग लड़के ने छह साल की बच्ची से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में दक्षिण-पूर्व जिले के जामिया नगर में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है।
आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग है। जामिया नगर थाना पुलिस आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। उसे शुक्रवार को जुवेनाइल बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना जामिया नगर के शाहीनबाग इलाके की है। आरोपी उस बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर रहता है, जिस बिल्डिंग में बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। आरोपी बच्ची को टीवी दिखाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची जब रोने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची रोते हुए नीचे ग्राउंड फ्लोर पर स्थित अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने देर रात को आरोपी को इलाके से ही पकड़ लिया था।
दिल्ली: लावारिस बच्ची का होगा डीएनए टेस्ट
एक लावारिस बच्ची के माता पिता की पहचान के लिए अदालत ने बच्ची व एक महिला की डीएनए जांच कराने का निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया है। महिला का दावा है कि वह उक्त बच्ची की मां है। अदालत ने बच्ची के माता पिता का पता लगाने के लिए डीएनए जांच कराने का निर्देश दिया है।
रोहिणी जिला अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. कामिनी लाऊ ने अपने निर्देश में कहा कि डीएनए जांच से ही पता चलेगा कि बच्ची पर दावा करने वाली महिला उसकी मां है या नहीं। इसके बाद ही बच्ची के भविष्य में कोई निर्णय लिया जा सकता है। तब तक बच्ची उसी अनाथालय में रहेगी जहां पर वह फिलहाल है।
अदालत ने रोहिणी साउथ थाने के एसएचओ को बच्ची व महिला की डीएनए जांच की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मामले की गंभीरता के मद्दनेजर कोर्ट ने शीघ्र जांच कराने और दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
पेश मामले में पीड़ित बच्ची का जन्म पिछले साल हुआ था। जब वह एक माह की थी तो उसे अस्पताल से चुराकर मिड वाइफ को बेचने के लिये सौंप दिया गया था। पुलिस ने बच्ची को उस की मां होने का दावा करने वाली महिला से बरामद किया था।