फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor accused of stolen money beaten brutally in delhi

चोरी के आरोपी नाबालिग को इतना पीटा कि करने लगा खून की उल्टियां

Mon, 03 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Jul 2017 09:42 AM IST
सार

बुलंदशहर के ध्यानार्थ...

- किशोर को हुई खून की उल्टियां, पंप मैनेजर व कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज
- 2.25 लाख चुराने का आरोप, पीड़ित ने 24 हजार चोरी करने की बात स्वीकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।

विज्ञापन
minor accused of stolen money beaten brutally in delhi

विस्तार

हजरत निजामुद्दीन इलाके में सुंदर नगर स्थित सीएनजी पंप के कैशियर और मैनेजर ने 16 वर्षीय नाबालिग कर्मचारी पर 2.25 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए इतना पीटा कि उसे खून की उल्टियां होने लगीं।

विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर पीड़ित को एम्स में भर्ती कराया गया। किशोर का कहना है कि उसने 24 हजार रुपये चुराए थे, जिसे वापस भी कर दिया। पीड़ित के बयान के बाद बाल न्यायालय ने मैनेजर नंदन रावत और कैशियर सुरेश उर्फ पायलट के खिलाफ जेजे एक्ट और मारपीट का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बीबी नगर, बुलंदशहर निवासी सलमान (16, बदला नाम) किराये के मकान में दिल्ली में रहता है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसके एक रिश्तेदार ने सलमान को सुंदर नगर स्थित सीएनजी पंप पर आठ हजार रुपये महीने की तनख्वाह में नौकरी पर रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जून को सलमान ने पंप के दफ्तर में टेबल पर रखे 24 हजार रुपये चुरा लिए। 18 जून को नंदन और सुरेश ने सीसीटीवी फुटेज देखी, तो चोरी का पता चल गया। दोनों ने सलमान को दफ्तर में बंधक बना लिया।

कुछ ही देर में सलमान ने चोरी करने की बात कबूल कर 24 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन मैनेजर और कैशियर 2.25 लाख रुपये चोरी की बात करते हुए बाकी रुपयों की मांग करने लगे। सलमान ने सिर्फ 24 हजार रुपये चुराने की बात कही।


इस पर दोनों ने उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इससे सलमान को खून की उल्टियां होने लगीं। पीड़ित को एम्स में भर्ती कराया गया। तबीयत बेहतर होने पर सलमान को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (बाल न्यायालय, जेजेबी) के समक्ष पेश किया गया, जहां सलमान ने आपबीती सुनाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जेजेबी ने नंदन रावत और सुरेश उर्फ पायलट के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed