फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Milk Businessman shot dead in greater noida.

ग्रेटर नोएडाः बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 Sep 2014 12:15 AM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
Milk Businessman shot dead in greater noida.

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली के पल्ला नहर पर शनिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। युवक दादरी स्थित एक जिम में व्यायाम कर अपने साथी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। पुलिस का कहना है कि एक प्लॉट को लेकर आपसी रंजिश में हत्या की गई है।

विज्ञापन


सीओ दादरी अनुराग सिंह ने बताया कि पल्ला निवासी लच्छी सिंह का दूध का कारोबार है और उनके काम को उनका बेटा सुमित (18) संभाल रहा था। शनिवार को गांव के सुनील की बाइक से सुमित दादरी व्यायाम करने के लिए जिम गया था और देर रात को दोनों पल्ला नहर के रास्ते से वापस गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


पल्ला नहर पर बीच मार्ग में अचानक उनके पास एक बाइक आई, जिस पर दो युवक सवार थे। आरोप है कि बाइक सवार एक बदमाश ने बराबर में आकर बाइक पर पीछे बैठे सुमित के चेहरे पर गोली मार दी और दूसरी गोली पेट में मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद घायल अवस्था में सुमित को कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे गांव में करीब 20 गज के प्लॉट को लेकर रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने चार चचेरों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लुटेरों ने चलाई गोली, दुकानदार की हालत गंभीर

Milk Businessman shot dead in greater noida.

चुनाव से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार दोपहर नोएडा सेक्टर-126 में बंदूक की नोक पर लुटेरों ने कंपनी मैनेजर से कार लूट ली। विरोध करने पर उन्होंने गोली चलाई, जो पास में पराठा बेच रहे दुकानदार को लगी, उसकी हालत गंभीर है। उधर, कार से उतरने की कोशिश में मैनेजर कुछ दूर तक घिसटता रहा। मैनेजर का नोएडा के विनायक अस्पताल और दुकानदार का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टायकून कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर कपिल कोंडल दिल्ली के द्वारिका में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर कपिल अपनी स्विफ्ट कार से नोएडा के सेक्टर-126 स्थित दफ्तर में आए थे। दोपहर दो बजे वह दिल्ली लौटने लगे। महज सौ मीटर आगे मोबाइल पर कॉल आने पर वह बात करने लगे। इस दौरान पीछे से आए दो लोगों ने कार का दरवाजा खोला और कार में बैठ गए। दोनों लुटेरों ने उन्हें बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया।

उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली कपिल के बजाए पास में ही पराठे बेचने वाले दुकानदार राजकुमार को लग गई। कपिल कार से बाहर जाने लगा तो बदमाशों ने कार चला दी। जिससे वह कुछ दूर तक घसीटते चले गए। बदमाश उन्हें वहां फेंककर फरार हो गए।

कुछ दूर खड़े एमिटी विश्वविद्यालय के चार छात्रों ने कपिल और राजकुमार को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में राजकुमार को दिल्ली के अस्पताल रेफर किया गया। कपिल को सेक्टर-27 स्थित विनायक अस्पताल ले जाया गया। कपिल के भाई ने बताया कि वह अभी आईसीयू में हैं। थाना सेक्टर-39 में कंपनी मालिक गुरप्रीत बेदी ने कार, मोबाइल और लैपटॉप लूट का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed