पोर्न साइट पर डाला महिला टीचर का अश्लील वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक महिला टीचर और एक गृह मंत्रालय के बाबू को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अंग्रेजी अखबार मेल टुडे में छपी खबर के मुताबिक इस मामले में दिल्ली की एक महिला टीचर के साथ शारीरिक संबंध बनाते वक्त वीडियो रिकॉर्ड कर पोर्न साइटों पर डाल दिया गया।
अखबार के मुताबिक महिला का आरोप है कि ये हरकत गृह मंत्रालय के एक बाबू की है। उसने टीचर से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसी वक्त उसने छुपे हुए कैमरे से वीडियो बना ली और उसे पोर्न साइट पर डाल दिया।
जानकारी के मुताबिक महिला ने पूरे मामले जानकारी पुलिस को को भी दी। लेकिन दिल्ली पुलिस की साइबर को सेल ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का आरोप है कि पुलिस उसे इसलिए गिरफ्तार नहीं कर रही है कि वह गृह मंत्रालय से जुड़ा हुआ है।
शिक्षिका ने अपने पिता को दी जानकारी
28 वर्षीय पीड़िता पूर्वी दिल्ली स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका हैं। जबकि उनके पिता एक रिटायर सरकारी अधिकारी हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी से उनकी मुलाकात एक पारिवारिक महोत्सव हुई थी। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना बढ़ गया।
कुछ दिनों बाद दोनों के रिश्ते इतने आगे बढ़ गए कि दोनों बीच शारीरिक संबंध बन गए। लेकिन इसी बीच आरोपी ने चुपके से अपने मोबाइल फोन के कैमरे से एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली।
इन्हीं दिनों जब पीड़िता ने उससे शादी की बात कही तो पहले वो भड़क गया। जब महिला ने उस पर दबाव बनाना चाहा, तो उसने गुस्से में आकर वह वीडियो कई अश्लील वेबसाइटों पर अपलोड कर दी। पीड़िता को इसकी जानकारी होते ही उसने अपने पिता से पूरी बात बताई।
पुलिस ने शुरू किया वीडियो हटवाने काम
पीड़िता के पिता को मामले की जानकारी होते ही, उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया और तत्काल उस वीडियो को उन वेबसाइटों से हटवाने की गुजारिश की।
इस पर पुलिस की साइबर सेल ने उस वीडियो को हटाने के लिए कई वेबसाइटों से संपर्क करना शुरू कर दिया, लेकिन आरोपी को पकड़ने के दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।
दिल्ली पुलिस के साइबर के सूत्रों के मुताबिक आरोपी हरियाणा का रहने वाला है। वह गृह मंत्रालय में अपर डिवीजन क्लर्क है।
जेल नहीं जाना चाहता आरोपी, अग्रिम जमानत की कवायद
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने मामले में अग्रिम जमानत लेने की कवायद में लग गया है। यही नहीं, उसने इसके लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर दी थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया।
पीड़िता के पिता के आरोप है कि पुलिस जानबूछ कर उसे बचने का मौका दे रही है। उनके मुताबिक उन्होंने सबसे पहले मामला अपने क्षेत्र शहादरा में दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं।
बाद में कार्रवाई के बारे में पूछने पर उन्होंने इसे साइबर सेल का मामला बताया। अब उन्होंने फिर से मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इकॉनॉमिक अफेंस विंग में दर्ज कराई है और वीडियो को सभी वेबसाइटों से हटाने व आरोपी गिरफ्तार करने की मांग की है।