{"_id":"572c88624f1c1b4e345ce03c","slug":"mewat-growing-as-hub-of-selling-illegal-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों की ब्रिकी का गढ़ बन रहा मेवात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियारों की ब्रिकी का गढ़ बन रहा मेवात
यूनुस अलवी/अमर उजाला, पुन्हाना
Updated Sat, 07 May 2016 12:11 PM IST
सार
- दो राज्यों का बॉर्डर से लगती है मेवात की सीमा, यही है बड़ी वजह
- राजस्थान और यूपी से लगती हैं पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका की सीमा
- राजस्थान के सीसन गांव में खुलेआम बनते हैं हथियार, असर मेवात तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेवात अवैध हथियार बेचने और बनाने वालों का गढ़ बनता जा रहा है। बृहस्पतिवार को अवैध हथियारों की बिक्री करने वाले व्यक्ति को दिल्ली पुलिस यहां से पकड़कर ले गई है। इससे पहले भी यहां ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
इसकी एक बड़ी वजह जिले की लोकेशन है। मेवात इलाके के पुन्हाना, फिराजपुर झिरका और तावडू थानों की सीमायें राजस्थान और उत्तर प्रदेश से लगती हैं। जो मेवात में अवैध हथियार आने का कारण हैं। राजस्थान के गांव सीसन में खुलेआम अवैध हथियार बनाये जाते हैं। इन अवैध हथियारों का निर्माण एक विशेष जाति के लोग करते हैं। पुन्हाना इलाका राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सटा होने की वजह से इसका प्रभाव यहां के युवाओं पर पड़ा है।
विज्ञापन
इसी का नतीजा है कि खंड के गांव नई बिछोर, तिरवाडा, जमालगढ, लुहिंगाकला आदी गावों मे अधिक्तर युवा खुलेआम अवैध हथियार लेकर घूमते रहते हैं। खुलेआम हथियार मिलने की वजह से आजकल युवा चोरी, डकैती, लूट-खसोट आदि वारदातों में संलिप्त होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
मेवात इलाके के लोगों की राजस्थान और उत्तरप्रदेश के गावों में करीब 70 फीसदी आपस में रिश्तेदारियां है। जहां हजारों युवाओं का हर रोज आना जाना होता है। उसी का असर मेवात के युवाओ पर भी हो गया है। अब मेवात इलाके में अवैध हथियार मिलना आम बात है।
पुलिस ने वर्ष 2015 में अवैध हथियार के पांच मामले दर्ज किये जिनमे से चार कट्टे और एक पिस्टन बरामद की थी। वहीं इस वर्ष 30 अप्रैल तक कुल आठ मुकदमें दर्ज किये हैं, जिनमें पांच कट्टे, 3 पिस्टल और 7 गोली बरामद कर चुकी है। पुन्हाना पीओ सैल ने एक आरोपी को अवैध हथियार और पांच कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।
पीओ सैल प्रभारी अल्लाह बक्स ने बताया कि आरोपी रफीक गांव तिरवाडा का रहने वाला है। गांव के ही लोगों के साथ मारपीट करने का पुलिस ने 15 अप्रैल 2013 को धारा 307 सहित कई धाराओं के तहत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सभी 6 आरोपी फरार चल रहे थे। रफीक को बृहस्पतिवार को पुन्हाना से पकडा गया है।
यहां बनाए भी जा रहे हैं हथियार
मेवात की नूंह पुलिस ने गत 22 जुलाई 2014 को नगीना खण्ड के गांव ढाडोली निवासी भूरेखां नाम के एक आदमी को पकड़ा था। पुलिस ने उसके कब्जे से काफी बंदूक, देशी कटटे बरामद किये थे। पुलिस ने दावा किया था कि भूरेखां खुद हथियार बनाता है और उनको आगे बदमाशों को सप्लाई करता है। पुलिस ने पहली बार एक राईफल, दो बन्दूक, 6 देशी कटटा, पिस्टन दो, 22 जिंदा कारतूस, एक किलो बारूद, रांग दस खाली टोपी इनता बड़ा जखीरा भूरेखां से बरामद कर जमकर वाह-वाई लूटी थी।