फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Member of the Commission on Women accused of torturing daughter

महिला आयोग सदस्या पर बहू को प्रताड़ित करने का आरोप

Thu, 09 Apr 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 09 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Member of the Commission on Women accused of torturing daughter

महिलाओं के हितों के लिए लड़ाई लड़ने वाली प्रदेश के महिला आयोग की सदस्या पर ही अपनी बहू को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। बहू के नाम से दी गई शिकायत में आईजी मेरठ से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई गई है।

विज्ञापन


साथ ही बहू पर दबाव डालकर कई निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि सदस्या का कहना है कि उनकी बहू की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

महिला आयोग सदस्या की बहू के नाम से आईजी मेरठ को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गरीब परिवार का होने के चलते अक्सर उन्हें दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता है।
विज्ञापन


उनके साथ कई बार मारपीट की गई। आरोप है कि सदस्या ने बहू से जबरन थाना साहिबाबाद में एक अन्य सपा नेता के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे उसे विधानसभा अध्यक्ष बनने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि सदस्या के कुछ सगे संबंधियों ने उनके साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है, जिसे देखते हुए वह बीते 25 मार्च को वह अपने माता-पिता के साथ नंदग्राम स्थित अपने मायके आ गई है।

इसके बाद एक अप्रैल को महानिरीक्षक को इसकी शिकायत दी गई है। उधर, महिला आयोग की सदस्या का कहना है कि उन्हें इस प्रकार की शिकायत की जानकारी नहीं है। बहू मायके गई है और उसनेे किसी प्रकार की शिकायत देने की बात से इंकार किया है। बेटे की शादी को आठ साल हो चुके हैं। ऐसे में दहेज मांगने की शिकायत बेबुनियाद है।


पिता बोले, बेटी ही दे सकती है जवाब
बहू के पिता को फोन कर जब जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी बेटी ही अधिक जानकारी दे सकती है। वह किसी से नहीं डरते हैं। कुछ देर बाद बहू ने भी फोन कर शिकायत को गलत बताया। उन्हाेंने कहा कि कोई उनके नाम का गलत उपयोग कर शिकायत दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed