फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   medicine company fraud of 32 lakh in gurgaon

दवा कंपनी का प्रतिनिधि बन 32 लाख की ठगी  

Sun, 03 Apr 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 03 Apr 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
medicine company fraud of 32 lakh in gurgaon
दवा के थोक विक्रेता को सब्जबाग दिखाकर 32 लाख की दवा की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में रहने वाले शिव मलिक ने पुलिस को बताया अमिरा फार्मा के नाम से उनका दवा का कारोबार है। दो माह पहले सचिन कटारिया नाम का एक व्यक्ति उनके पास आया। उसने खुद को ऑल इज वेल कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उससे दवाओं का लेन-देन शुरू किया। सात दिन तक उसने नगद दवा खरीदीं। बाद में उसके नाम पर शहर के  अलग-अलग स्थानों से उधार दवा उठाई गईं।
विज्ञापन


आरोप है कि सचिन 32.33 लाख की दवा ले गया। पता चला कि सचिन ने जहां से दवा उठाईं, वहां स्वयं को अमिरा फार्मा का प्रतिनिधि बताया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि मार्केट से उठाई गई दवा को दिल्ली के भागीरथ मार्केट में कम दाम में बेचा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed