फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Medical College gangrape accused in jail

मेडिकल कॉलेज गैंगरेप मामले के आरोपी को जेल

Sun, 12 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 12 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Medical College gangrape accused in jail
जेल

मेवात के मेडिकल कॉलेज में हुए गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे 14 दिन के लिए भौंडसी जेल भेज दिया गया। आरोपी को खुद उसके परिजनों ने ही पुलिस के समक्ष पेश किया था। आरोपी द्वारा दिए गए बयानों के बाद केस में नया मोड़ आ गया है। आरोपी का कहना है कि महिला ने खुद ही उसे बुलाया था।

विज्ञापन


 बता दें कि बीते 6 जून को मेवात के मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला मरीज ने वहीं तैनात सुरक्षाकर्मियों पर बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि घटना की रात करीब 12 बजे एक सिक्योरिटी गार्ड ने उससे कहा कि उसका बच्चा रो रहा है। जिस पर वह उनके साथ बाहर चली गई। जब वह बाहर लॉबी के पास पहुंची, तो एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसे धक्का दे दिया तथा दूसरे ने उसका हाथ पकड़ कर अंदर खींच लिया और उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब उसका जीजा व बहन आए, तो उन्होंने उसे बेड पर न पाकर ढूंढने की कोशिश की। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर सुरक्षाकर्मी अजहरूद्दीन पुत्र जैकम निवासी नलहड़ व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में आरोपी बनाए गए अजरुद्दीन को शुक्रवार की शाम उसके परिजनों ने ही पुलिस के सामने पेश किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला से उसके संबंध पहले से ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से एक दिन पहले भी उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। घटना के दिन भी उसे महिला ने ही बुलाकर बताया था कि उसकी बहन और जीजा कैंटीन गए हैं और वे इस मौके का फायदा उठा सकता है। इस पर वह महिला के साथ कमरे में चला गया। लेकिन जब महिला की बहन को वह अपने बेड पर नहीं मिली, तो उसने शोर मचा दिया। जिससे मामले का पता चल गया।


महिला ने बताए दो आरोपी
महिला ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयानों में किसी भी आरोपी का नाम नहीं लिया। जबकि मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयानों में उसने अजरूद्दीन के अलावा एक राशिद नाम के युवक का नाम भी लिया है।

राशिद की तलाश में जुटी पुलिस
डीएसपी महिला शकुंतला ने बताया कि आरोपी अजरूद्दीन को पकड़ लिया गया है। जबकि अभी राशिद नाम के युवक की तलाश है। जिसे जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed