{"_id":"58e3c9f14f1c1b00705b4cfc","slug":"mcd-teacher-arrested-for-stealing-laptops-from-the-capital-and-centenary","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी और शताब्दी से लैपटॉप चुराने वाला एमसीडी का टीचर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी और शताब्दी से लैपटॉप चुराने वाला एमसीडी का टीचर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
theft
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने राजधानी और शताब्दी ट्रेनों से यात्रियों का लैपटॉप चुराने के आरोप में एक एमसीडी टीचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लैपटॉप खरीदने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक नेहरू प्लेस में लैपटॉप रिपेरिंग का दुकान चलाता है।
विज्ञापन
पुलिस ने टीचर के पास से दो मोबाइल फोन, कई एटीएम कार्ड और सेना के अधिकारी के महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए हैं। रेलवे पुलिस उपायुक्त परवेज अहमद ने बताया कि 16 फरवरी को मेरठ जीआरपी से एक जीरो एफआईआर मिली थी। जिसे आईआईएम की छात्रा देहरादून निवासी अवप्रीत कौर ने दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
अवप्रीत 12 फरवरी को नर्ई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शताब्दी ट्रेन से मेरठ जा रही थी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसी ने उसका लैपटॉप बैग चुरा लिया। बैग में लैपटॉप, दो हजार रुपये, डेबिट कार्ड, पहचान पत्र के अलावा उसका पासपोर्ट था।
विज्ञापन
इसी बीच 26 मार्च को डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से गौतमबुद्ध नगर निवासी मेजर महेश राजा का लैपटॉपस्त्र बैग चोरी हो गयी। बैग में लैपटॉप, 60 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, एक क्रेडिट कार्ड और अन्य कागजात थे।
पुलिस ने दोनों मामलों के सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच शुरू की। एक अप्रैल को हवलदार संदीप प्लेटफार्म 16 पर गश्त करने के दौरान एक युवक को देखा। युवक की शक्ल सीसीटीवी में कैद लैपटॉप चोर से मिलती जुलती थी।
संदीप ने युवक को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लैपटॉप बैग मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बैग को देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस से चुराने की बात कही। पुलिस ने बैग में मौजूद पीड़ित के नंबर से संपर्क कर इस बाबत मामला दर्ज कर लिया।
आरोपी की पहचान शाहिनबाग निवासी भाटू भीम राव पाटिल(33) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह संगम विहार स्थित निगम प्राइमरी स्कूल का टीचर है।
उसने बताया कि वह लैपटॉप चोरी करने के बाद फरीदाबाद निवासी कुंदन सिंह बिष्ट को बेच देता था। जांच में पुलिस को पता चला कि कुंदन नेहरू प्लेस में लैपटॉप की रिपेरिंग का दुकान चलाता है। पुलिस ने वहां छापा मारकर कुंदन को गिरफ्तार कर लिया।