फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MBA student of the controversy on demand early paratha killing knife murder

एमबीए छात्र ने जल्दी मांगा पराठा तो युवकों ने चाकू मारकर कर दी हत्या

Mon, 25 Jul 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
MBA student of the controversy on demand early paratha killing knife murder
मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुरी में शनिवार रात पहले पराठे लेने के विवाद में एमबीए छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चाकूबाजी में मृत छात्र का एक दोस्त भी घायल हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि दुष्यंत सिंह (25) पूंठकला गांव में परिवार के साथ रहता था। वह देहरादून से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता रणवीर सिंह की बुध विहार में कपड़े की दुकान है। 
विज्ञापन


शनिवार रात करीब ढाई बजे दुष्यंत अपने दो दोस्तों राहुल और विशाल के साथ ब्रह्मशक्ति अस्पताल के पास पराठा स्टॉल पर पहुंचा। जहां उन लोगों ने पराठे का आर्डर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वहां पहले से पहुंचे तीन लोगों ने पराठे का आर्डर दिया था। दुष्यंत दुकानदार से जल्दी पराठा देने की बात कहने लगा। जिसका पहले से आए तीन युवकों ने विरोध किया। इस बात पर दुष्यंत का युवकों से कहासुनी होने लगी। 

चाकू से हमला कर बाइक पर फरार हुए युवक

MBA student of the controversy on demand early paratha killing knife murder
मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दुष्यंत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। राहुल ने दुष्यंत को बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उस पर भी चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। 

घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने दुष्यंत और राहुल को ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दुष्यंत को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल का इलाज चल रहा है। दुष्यंत के शरीर पर चाकू के आधा दर्जन घाव थे। 

रविवार को दुष्यंत को वापस देहरादून जाना था 
एमबीए की पढ़ाई कर रहे दुष्यंत को रविवार को वापस देहरादून जाना था। उसके दोस्तों के मुताबिक वह काफी दिनों के बाद शनिवार को दिल्ली आया था। दिल्ली आने के बाद वह अपने दोस्तों से मिला। दोस्तों के साथ उसने पार्टी की। फिर देर रात उन लोगों ने पराठे खाने का मन बनाया और फिर तीनों दोस्त पराठा स्टॉल पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed