फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mba student fought with policeman and torn his uniform as well

MBA के छात्र ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, वर्दी भी फाड़ी

Sun, 08 Apr 2018 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 08 Apr 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
mba student fought with policeman and torn his uniform as well
uttar pradesh police

सेक्टर-18 आरबीएन बार में शराब पीकर हंगामा कर रहे छात्रों को रोकना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। हंगामा कर रहे एमबीए छात्र की पुलिसकर्मी से मारपीट हो गई।

विज्ञापन


मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई। सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार सक्सेना ने बताया कि बार में शुक्रवार रात ग्रेटर-नोएडा स्थित नोएडा विश्वविद्यालय के दो दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राएं पार्टी करने पहुंचे।
विज्ञापन


रात करीब सभी छात्र-छात्राएं शराब पीकर हंगामा करने लगे। बार मैनेजर ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-18 पुलिस चौकी की पीसीआर पहुंची। पुलिसकर्मी विनीत ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी छात्र पुलिसकर्मी से बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच आरोपी एमबीए छात्र अनुदीप सहाय मारपीट करने लगा। इस दौरान आरोपी छात्र ने विनीत की वर्दी भी फाड़ दी।

पुलिसकर्मी विनीत की शिकायत पर एक छात्र को नामजद करते हुए करीब दो दर्जन से ज्यादा अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी छात्र अनुदीप सहाय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी छात्र को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed