{"_id":"57b99b2e4f1c1bc765d4efa7","slug":"married-women-suicide-due-to-troubled-with-husband-and-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-सास से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति-सास से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति और सास के साथ शुक्रवार को मायके से लौटी विवाहिता का शव शनिवार को घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पीड़िता के भाई ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही पुलिस ने फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं किया है। पलवल के गंज अहेरिया की चौपाल निवासी देवेंद्र के मुताबिक उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पहले बहन नीतू का विवाह भारत कॉलोनी नहरपार निवासी मुकेश के साथ किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि शराब का लती मुकेश और उसके परिवार वाले दहेज की मांग कर नीतू को शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। 26 जुलाई को नीतू ने भाई देवेंद्र को फोन कर बताया था कि ससुराली उसे बहुत तंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर वह नीतू को अपने साथ घर ले गया था। देवेंद्र के मुताबिक 19 अगस्त को मुकेश और उसकी मां आए और बहन को अपने साथ ले गए। 20 अगस्त को सुबह दस बजे के आसपास किसी ने फोन कर सूचना दी कि नीतू ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
देवेंद्र का आरोप है कि नीतू ने अपने पति मुकेश व सास की मारपीट से तंग आकर आत्म हत्या की है। मामले की जांच कर रहे भूपानी थाने के एसआई जय किशन ने बताया कि पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।