फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   married woman murdered for not giving dowry

जेठ को फारच्यूनर गाड़ी देने की मांग न पूरी करने पर विवाहिता की हत्या

Tue, 19 Sep 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी Updated Tue, 19 Sep 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
married woman murdered for not giving dowry
dowry murder

गढ़ी गांव में दहेज में 15 लाख रुपये, जेवर और फारच्यूनर गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की गर्दन में प्रहार कर हत्या करने का ससुराल पक्ष के चार लोगों पर आरोप है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के एक महिला समेत चार को खिलाफ नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी गजेंद्र उर्फ पप्पू के बेटे की शादी जनपद बागपत के गांव नूरपुर खालसा निवासी पद्म सिंह की बेटी सपना के साथ दो मई 2015 को हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में पद्मसिंह ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। उसके बाद भी सपना के ससुराल वाले उसको आए दिन परेशान करते थे। आरोप है कि जेठ के लिए एक फारच्यूनर गाड़ी, 15 लाख नगदी और सोने चांदी के जेवरात की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


विवाहिता को 25 अक्टूबर 2016 को मारपीट कर घर से निकाल दिया, ससुराल पक्ष ने विवाहिता से दहेज लेकर आने पर ही घर पर रखने की बात कही गई। मायके पक्ष के लोगों से बातचीत होने पर सपना को सुसराल वालों ने रख लिया। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के चार लोगों ने रविवार रात में विवाहिता को गर्दन में चोट मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पाकर मायके वाले गांव गढ़ी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विवाहिता की गर्दन में खून लगा हुआ था। शक होने पर मायके पक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरकर भेज दिया। रिपोर्ट मृतका के पिता ने पति, सास ओर जेठ के  खिलाफ  नामजद रिपोर्ट कराई है। पुलिस अभियुक्तों को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed