घर से भाग निकली विवाहिता, पति देवर और पड़ोसी के साथ कमरे में घुस गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाने में महिला ने पति, देवर और पड़ोसी पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे जान से मारना चाहता था। मुश्किल से उसने जान बचाई और ससुराल से भाग निकली।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से मुरादनगर गाजियाबाद निवासी रीना (परिवर्तित नाम) की शादी 27 अप्रैल 2001 को सेक्टर-93 स्थित एक गांव में हुई थी।
रीना का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे मारते पीटते और दहेज की मांग करते थे। 12 जून की रात करीब 9.30 बजे रीना घर पर थी। शराब के नशे में पति, देवर और पड़ोसी को लेकर आया और कमरे में घुस गया।
बाहर से देवर की पत्नी ने बंद कर दिया दरवाजा
कमरे का दरवाजा बाहर से देवर की पत्नी ने बंद कर दिया। तीनों ने मिलकर उससे गैंगरेप किया। विरोध करने पर तीनों ने जान से मारने का प्रयास किया। काफी शोर मचाने पर देवर की पत्नी ने दरवाजा खोल दिया।
मौका देखकर किसी तरह रीना वहां से जान बचा कर भाग निकली। उसने मामले की शिकायत फेस-2 थाने में की। उसके बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, जहां महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए।
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर पर उसके पति, देवर, पड़ोसी, देवर की पत्नी व देवर के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा लिए गए हैं।