{"_id":"56f9c5d84f1c1b327af00b37","slug":"married-of-minor-daughter-including-father-arrested-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी की कराई शादी, पिता समेत 5 धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बेटी की कराई शादी, पिता समेत 5 धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलस्वा डेयरी इलाके में एक शख्स ने रुपयों के लालच में 15 साल की नाबालिग बेटी की शादी 35 साल के एक युवक से करा दी। बेटी ने हिम्मत जुटाकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने बाल विवाह कराने के आरोप में लड़की के पिता, आरोपी युवक व एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भलस्वा डेयरी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि चार फरवरी को भलस्वा डेयरी पुलिस को बाल विवाह की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि रामकिशोर (बदला हुआ नाम) नामक शख्स ने अपनी बेटी की शादी सुनील (35) (बदला हुआ नाम) से कराई थी।
विज्ञापन
बदले में रामकिशोर ने सुनील से 60 हजार रुपये व एक ई-रिक्शा लिया था। पुलिस ने फौरन सुनील को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो बिचौलिये और सुनील का पिता व रामकिशोर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के बाद चारों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन