संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, बाथरूम में लटका मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करावल नगर इलाके में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त नीलम (24) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह नीलम का शव घर के बाथरूम में लटका हुआ मिला।
मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष नीलम की मौत को आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
करावल नगर थाना पुलिस ने सोमवार को ही पोस्टमार्टम के बाद नीलम का शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल नीलम के पति राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर (उप्र) की रहने वाली नीलम की शादी 2013 में राहुल से हुई थी। वह अपने परिवार के साथ करावल नगर में रहती थी।
पति राहुल बना रहा था प्लाट बेचने का दबाव
राहुल दिल्ली में ही किसी निजी कंपनी में कार्यरत है। नीलम के भाई जयप्रकाश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे उसके ससुराल वालों ने बताया कि नीलम ने बाथरूम में फांसी लगा ली है।
दिल्ली पहुंचने पर परिवार को पूरा मामला संदिग्ध लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जयप्रकाश ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।
शुरुआत में उससे कार की डिमांड की गई। परिवार ने नीलम को चौहान पट्टी में 47 गज का प्लॉट दिलवा दिया था। राहुल व उसका परिवार बेचने का दबाव बना रहा था।
इसी बात को लेकर दो माह पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और बाद में राहुल उसे मायके छोड़ आया था। पंचायत के बाद राहुल वापस दिल्ली ले आया और यहां परेशान कर रहा था।