फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many true dynasty emerged in kidnapping case.

वंश अपहरण मामले में सामने आए कई सच

Mon, 10 Nov 2014 08:56 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Mon, 10 Nov 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
Many true dynasty emerged in kidnapping case.

सेक्टर-4 में घर के सामने से 22 अक्तूबर को अपहृत तीन साल के वंश को हरियाणा के यमुना नगर से उसकी मां रानी के पास से बरामद किया जा चुका है। इसके बाद अपहरण की कहानी में कई मोड़ आते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, वंश की मां रानी का आरोप है कि पिता रमन वंश को जबरन अपहरण कर यमुनानगर से लेकर आया था। इसकी शिकायत उन्होंने यमुनानगर पुलिस को दी थी। पुलिस अब मामले में गुमराह करने वाले वंश के पिता रमन पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि 22 अक्तूबर को बेटे रोहित को भेजकर वंश को ले जाने के बाद अगले ही दिन रमन को फोन कर वंश के अपने पास होने की जानकारी दी थी।

रमन ने यह बात अपनी कंपनी के मालिक को भी बताई थी। मगर उसने भी यह बात पुलिस से छिपाए रखी। कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने वंश और उसकी मां रानी को भी ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि रमन ने पुलिस को गुमराह करने का काम किया है। उसके और उसकी कंपनी के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

2007 में पहले पति को छोड़कर रमन से की थी शादी
सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि रानी ने जगाधरी निवासी पहले पति को छोड़कर रमन से शादी की थी। अगस्त 2011 में वंश का जन्म हुआ। रानी के पहले पति से दो बेटियां और एक बेटा रोहित है।

वंश के जन्म के बाद से ही रानी और रमन के बीच विवाद शुरू हो गया था। कुछ समय पहले रानी विवाद होने पर वंश को लेकर यमुनानगर में पहले पति के पास रहने लगी।

इसके बाद रमन वंश को जबरन लेकर आ गया और छिपकर वैशाली में रहने लगा। इसकी शिकायत रानी ने यमुनानगर के एसएसपी से की थी। रानी ने पति पर मारपीट और बेटे वंश के अपहरण का आरोप लगाया था।

जब पुलिस ने मदद नहीं की, तो रानी ने पहले पति के बेटे के साथ मिलकर वंश को लाने की योजना बनाई। सीओ ने बताया कि रानी के पहले पति के बेटे रोहित, उसके दोस्त राहुल को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही रमन और रानी को भी हिरासत में लिया गया है।


रानी को मानवीय आधार पर छोड़ सकती है पुलिस
रानी के दिए गए साक्ष्यों और मानवीय आधार पर पुलिस उसे छोड़ सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रमन के साथ अगर रानी पर भी कार्रवाई होती है, तो इसका सीधा असर तीन साल के मासूम वंश पर पड़ेगा। वहीं जांच में रानी का पक्ष पुलिस को साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed