फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   manappuram gold loan dacoty case two mores arrested

मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती कांड: पटना से लाए गए दो और बदमाश

Sat, 19 Mar 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
manappuram gold loan dacoty case two mores arrested
गिरफ्तार - फोटो : gettty
पांच करोड़ के सोना-नकदी पर डाका डालने के आरोपी आशीष और आनंद को क्राइम ब्रांच टीम शुक्रवार दोपहर बाद लेकर पहुंची। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गाजियाबाद के ऑटो चालक और स्कूटी के मालिक को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है। वारदात के मास्टरमाइंड राहुल और उसके साथी छोटू की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार को पांच छह बदमाशों ने नीलम-बाटा रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय से रॉड और दरांती के बल पर पांच करोड़ रुपये कीमत का सोना लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात का खुलासा करने के लिए छह टीमें गठित की गई थीं। बदमाशों को पकडने में क्राइम ब्रांच 30 ने सफलता पाई थी। पकड़े गए बदमाश राजीव उर्फ राज और सिकंदर ने साथी आनंद और आशीष के पटना भागने की जानकारी दी थी।

पहले से ही बिहार की ओर रवाना हुई टीम ने बृहस्पतिवार को ही इन दोनों को पटना में पकड़ लिया था। शुक्रवार दोपहर बाद टीम इन्हें लेकर शहर पहुंची। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया गया।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़ से बाहर चल रहे राहुल और छोटू के लखनऊ (यूपी) में होने की जानकारी मिली है, एक टीम इन दोनों को खोजने के लिए लखनऊ रवाना हुई है।

इनकी खोज में टीमें कासगंज, कैथल और गाजियाबाद भी गई हैं। पुलिस गाजियाबाद के ऑटो चालक और स्कूटी मालिक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed