फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manager bouncer arrested for killing woman, were both living in Live

महिला मैनेजर की हत्या करने वाला बाउंसर गिरफ्तार, लिव इन में रह रहे थे दोनों

Tue, 19 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 19 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Manager bouncer arrested for killing woman, were both living in Live
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

पालम विहार थाना क्षेत्र में महिला मैनेजर की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पालम विहार थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को धनवापुर निवासी रवि उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शोभिका उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। 
विज्ञापन


जिसे लेकर शनिवार को दिन में दोनों के बीच विवाद हो गया, इस दौरान आरोपी ने गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। राहुल और शोभिका करीब चार महीने से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि कानपुर, उत्तर प्रदेश निवासी 32 वर्षीय शोभिका पालम विहार के आई ब्लाक में किराए के मकान में रहती थी। 

बंद मकान में मृत मिली थी महिला

Manager bouncer arrested for killing woman, were both living in Live
गिरफ्तार - फोटो : gettty

पालम विहार में एक निजी अस्पताल में बतौर मैनेजर कार्यरत थी। घटना वाले दिन पुलिस को सूचना मिली कि एक बंद मकान के अंदर महिला मृत पड़ी है। 

जांच में सामने आया कि शोभिका के साथ 22 वर्षीय राहुल भी रहता था, लेकिन वह घर से गायब था। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं। जिसके बाद से दबोच लिया गया। 

आरोपी राहुल बाउंसर है, वह पहले निजी अस्पताल में बाउंसर था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस उसे मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed