बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक करवाने से पहले जरूर अपनाएं ये सावधानी!
फर्जी बैंक अधिकारी ने खाते से निकाले 35 हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर बदमाश ने गुलावठी (बुलंदशहर) निवासी अंशु के खाते से 35,000 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने थाना सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में सुपरवाइजर अंशु हिंडन विहार में रहता है। सोमवार को वह कंपनी में था। तभी किसी युवक ने फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बन बताया कि उसके खाते में आधार नंबर नहीं जुड़ा है, इसलिए उसका खाता बंद होने वाला है।
खाता चालू रखने के लिए आरोपी ने अंशु से उसका आधार नंबर और एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली। इसके बाद मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नंबर भी पूछ लिया। फोट कटने पर पीड़ित के मोबाइल पर ने देखा कि उसके खाते से 37,000 रुपये निकलने का मैसेज आया था।
उसने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक कराया। मंगलवार को उसने थाना सेक्टर-49 में शिकायत दी है। उसके पास एक फर्जी बैंक अधिकारी का फोन आया। बैंक अधिकारी ने कहा कि उसके खाते में आधार नंबर नहीं जुड़ा है, इसलिए उसका खाता बंद होने वाला है।