{"_id":"577a56024f1c1b090c7fa41e","slug":"man-who-settles-theft-luxury-car-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की लग्जरी कार ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की लग्जरी कार ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 04 Jul 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर सीआईए पुलिस ने शनिवार को चोरी लग्जरी कार अच्छी कीमत में बिकवाने वाले मास्टर माइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे चोरी की लग्जरी कार दिखवाने का झांसा देकर दिल्ली बुलवाया, जहां उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर लेकर छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
बिलासपुर सीआईए ने लग्जरी कार चोरी के आरोप में आजमगढ़, यूपी निवासी अलीशेर, महाराष्ट्र निवासी विनोद और नोएडा के सलीम को गिरफ्तार किया था। पांच दिन की रिमांड के दौरान पुलिस को पता चला कि कार चोरी करने के बाद वे रायपुर के सुखविंदर को बेच देते थे, जो उन्हें मोटी कीमत देता था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने चोर गिरोह के सदस्यों से सुखविंदर को फोन कराया, जिन्होंने नई कार आने की बात कही। इसके बाद सुखविंदर कार देखने व पैसा देने के लिए दिल्ली आया और पुलिस के बिछाए जाल मेें फंस गया। बताया गया है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद सुशांतलोक व सेक्टर-10 थाना क्षेत्र से चोरी की फॉर्च्यूनर को छत्तीसगढ़ से लाने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
वाहन चोरों ने पुलिस को बताया कि लग्जरी कार चुराने पर मोटी रकम मिलती थी। कार के रंग व मॉडल के हिसाब से उन्हें पैसा मिलता था। चोरी की फॉर्च्यूनर तीन-तीन लाख रुपये में बिकी थीं, जबकि अन्य कार चोरी करने पर एक लाख से अधिक मिल पाना कठिन होता था।