{"_id":"5a53afa64f1c1bf41c8b4dfc","slug":"man-was-killed-by-hitting-with-the-brick","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से सिर कुचलकर व्यक्ति को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट से सिर कुचलकर व्यक्ति को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
MURDER
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणहौला इलाके में रविवार रात एक व्यक्ति की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। हत्या के विरोध में उसके परिजन नजफगढ-नांगलोई रोड पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे हटे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात सूचना मिली कि जय विहार में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके सिर में ईंट मारे जाने के निशान थे। काफी मशक्कत के बाद उसकी पहचान बापरौला गांव निवासी अर्जुन सिंह (43) के रूप में हुई। वह टायर पंक्चर की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह पुलिस ने बताया कि अर्जुन का एक्सीडेंट हो गया है। बाद में उसकी हत्या होने की बात बताई गई। प्राथमिक जांच के मुताबिक, अर्जुन काम खत्म करके दोस्तों के पास गया था।
वहां से घर लौटते समय उसकी किसी से कहासुनी हुई। आरोपियों ने सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के रवैये से आक्रोशित परिजनों ने सोमवार दोपहर नजफगढ-नांगलोई मार्ग जाम कर दिया।
उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। वाहनों को अन्य मार्गों से निकाला गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।