फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man used to stole things from delhi to become the head of his village

गांव का प्रधान बनने के लिए करता था सेंधमारी, एक गलती से खुली पोल

Tue, 16 Jan 2018 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jan 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
man used to stole things from delhi to become the head of his village
Theft

गांव का प्रधान बनने की चाहत में सेंधमारी करने वाले एक चोर को पुलिस ने भाई और एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में सेंधमारी और वाहन चोरी की वारदात करते थे। इनके पास से तीन बाइक के अलावा कपड़े, कारपेट और कंबल मिले हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस 14 मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि  13 जनवरी को पुलिस ने गुप्त सूचना पर द्वारका से तीन लोगों को बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ दबोचा। जांच में पता चला कि बाइक डाबड़ी से चुराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस को इनके पास से एक कारपेट मिला, जिसे बदमाशों ने बिंदापुर से चुराया था।  पकड़े गए बदमाशों की पहचान बिंदापुर निवासी नेमचंदर उर्फ नेमा (27), उसके भाई हेम सिंह (22) और चंदर प्रकाश(23) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये चीजें हुईं बरामद

man used to stole things from delhi to become the head of his village
arrest

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके निशानदेही पर पुलिस ने मायापुरी और जनकपुरी इलाके से चुरायी गई दो बाइक, काफी मात्रा में महिलाओं की डिजाइनर कपड़े और कंबल बरामद किए गए।

पूछताछ में पता चला कि नेमचंदर मूलत: गांव मधोली, संभल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। रुपये कमाने के लिए 12 साल पहले वह दिल्ली आ गया।  यहां वह छोटे मोटे बदमाश के संगत में पड़ गया। अपने शौक को पूरा करने के लिए वह छोटी-मोटी चोरी करने लगा।

सेंधमारी और वाहन चोरी से जब रुपये आने लगे तो उसके अंदर राजनीतिक महत्वाकांक्षा जगी। वह अपने गांव का प्रधान बनना चाहता था। इसलिए वह चोरी से मिलने वाली रकम को अपने गांव वाले की मदद करने पर खर्च करने लगा। उसने एक गैंग बनाया और फिर वारदातों को अंजाम देने लगा। वह बंद घरों को अपना निशाना बनाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed