उधार के पैसे न देने पर युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा, हाथ में कड़ी लगाकर खिलाई मिट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल गांव के एक युवक को धूड़ियानबास गांव के युवक के पास से 20 हजार रुपये और मोबाइल छीने के साथ ही अमानवीय यातनाएं देते हुए जबरन मिट्टी खिलाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पोल गांव का मुश्ताक फरीदाबाद में कबाड़ी का काम करता है। उसने धूड़ियानबास गांव के तौफीक को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। मुश्ताक द्वारा कई बार पैसे मांगने पर भी पैसे नहीं मिले। 26 मई को आरोपी ने उसको अपने गांव बुलाया।
वह अपने एक दोस्त के साथ गांव पहुंच गया। मुश्ताक का आरोप है कि तौफीक और उसके साथ के लोगों ने उसके दोस्त को पीटकर भगा दिया। उसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर पीटने लगे। इससे भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो वे मुश्ताक को जंगल ले गए। उसके हाथों में लोहे की कड़ी डालकर उसमें ताला लगाया और पेड़ पर कई घंटो तक बांधे रखा। मुश्ताक के परिजनों ने बताया कि बुरी तरह से पीटने पर वह बेहोश हो गया, जिस पर आरोपी उसे मरा समझकर चले गए।
मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने अमानवीय व्यवहार का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल दिया। 29 मई की शाम पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि तौफीक, कासिम, अंसार और हमीद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं, लेकिन उनकी तलाश में गांव में दबिश दे रही है।