फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man theft bike during trial in delhi

ट्रायल के बहाने महंगी बाइक ले उड़े शातिर

Sun, 25 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
 man theft bike during trial in delhi
bike loot

ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर 2 युवक छात्र की स्पोर्ट्स बाइक खरीदने पहुंचे। ट्रायल लेने के बहाने आरोपी उसकी महंगी बाइक लेकर रफ्फूचक्कर हो गए। आरोपी घर से रुपये मंगाने की बात कह कर छात्र का फोन भी ले उड़े। काफी देर बाद जब बदमाश नहीं लौटे तो पीड़ित सुहैल (19) ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सुहैल द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुहैल परिवार के साथ डी- 3, नेहरू विहार में रहता है। करीब दो सप्ताह पूर्व उसने ओएलएक्स पर यामाहा आर-15 स्पोर्ट्स बाइक को बेचने का विज्ञापन दिया था। बृहस्पतिवार उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने सुहैल की बाइक देखने की इच्छा जताई। बातचीत के दौरान 48 हजार रुपये में बाइक का सौदा भी हो गया। 
विज्ञापन


सुहैल ने दोनों युवकों को बाइक देखने के लिए बृहस्पतिवार सुबह छह बजे वजीराबाद रोड बुलाया। जिसके बाद एक युवक ने सुहैल से बाइक की चाबी ली, जबकि दूसरे ने अपने मोबाइल में पैसे न होने की बात कर सुहैल से कॉल करने के लिए उसका मोबाइल मांगा। बाद में ट्रायल के बहाने दोनों बाइक व मोबाइल लेकर वहां से खिसक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed