{"_id":"580247684f1c1b675229251c","slug":"man-stabbed-denied-bidi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी देने से मना करने पर युवक को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीड़ी देने से मना करने पर युवक को चाकू मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगोलपुरी इलाके में बीड़ी देने से मना करने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूलत: बिहार का रहने वाला दीपक अपने पिता नेपाली दास के साथ पी ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता है। वह उद्योग नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार रात वह ड्यूटी खत्म करने के बाद घर आ रहा था। घर के पास एक युवक ने उसे रोका और उससे बीड़ी देने के लिए कहा।
विज्ञापन
दीपक के मना करते ही युवक ने चाकू निकाल कर उसके पेट पर ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गया। जख्मी हालत में दीपक किसी तरह घर पहुंचा। उसके पेट से निकल रहे खून को देखकर पिता उसे लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन