{"_id":"587fb8174f1c1b665ff00b05","slug":"man-stabbd-knife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबतराशी करते हुए पकड़े जाने पर आरोपी ने दो युवकों को चाकू मारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेबतराशी करते हुए पकड़े जाने पर आरोपी ने दो युवकों को चाकू मारे
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में जेबतराशी करते हुए पकड़े जाने पर आरोपी ने ट्रैफिक मार्शल समेत दो युवकों पर चाकू से वार कर दिया। एक युवक के दिल में चाकू लगा है और उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बदमाश की तलाश तेज कर दी है। बुधवार शाम तक आरोपी के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोविंदपुरी में रहने वाला मो. शहजादा (19) आश्रम चौक स्थित दिल्ली मेट्रो साइट पर ट्रैफिक मार्शल की नौकरी करता है। उसकी ड्यूटी रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक रहती है। 17 जनवरी को शाम साढ़े सात बजे वह 429 रूट की बस से ड्यूटी पर जा रहा था।
विज्ञापन
जब बस नेहरू नगर के पास पहुंची तो शहजादा की जेब में कुछ हलचल हुई। शहजादा ने देखा कि एक युवक उसकी जेब से मोबाइल निकाल रहा है। उसने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसी बीच बस में बैठा रामप्रिय कुमार (22) भी शहजादा के समर्थन में आ गया और कहा कि उसका मोबाइल भी इसी ने चुराया है।
विज्ञापन
ये दोनों उसे बस से उतारकर उसे आश्रम चौक स्थित पुलिस बूथ ले जा रहे थे। इसी बीच आरोपी युवक ने अपने कपड़ों से चाकू निकाला और रामप्रिय कुमार व शहजादा को चाकू मार दिया। चाकू रामप्रिय के दिल में घुस गया।
ट्रामा सेंटर में भर्ती रामप्रिय की हालत गंभीर बनी हुई है। रामप्रिय मंगलवार को बिहार से दिल्ली में रहने वाले अपने जीजा से मिलने आया था। रामप्रिय ग्रेजुएशन कर रहा है। शहजादा को बाजू में चाकू लगा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।