{"_id":"5a76daa24f1c1b82268b8261","slug":"man-sold-plot-using-girl-friend-photo-on-the-place-of-wife-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाली की जगह ‘बाहरवाली’ की फोटो लगा प्लाट बेचा, पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवाली की जगह ‘बाहरवाली’ की फोटो लगा प्लाट बेचा, पति गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 04 Feb 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के साथ धोखाधड़ी कर पति ने प्लॉट किसी और को बेच दिया। पत्नी को भनक न लगे इसके लिए पति ने पत्नी का फोटो बदलकर किसी अन्य महिला का फोटो दस्तावेजों पर चस्पा कर दिया। पत्नी ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। एसएचओ विजयनगर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से सुभाष नगर, नई दिल्ली निवासी रजनी थापर ने 29 जनवरी को राजनगर में रहने वाले पति गुलशन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी कर संपत्ति बेचने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
रजनी के मुताबिक उसके पति गुलशन ने उसका प्रताप विहार के एम-ब्लाक स्थित 130 गज का प्लाट फर्जीवाड़ा कर 80 लाख रुपये में बेच दिया। गुलशन ने दस्तावेजों पर रजनी के बजाय किसी दूसरी महिला का फोटो चस्पा कर दिया और मुख्तयारनामा कराकर संपत्ति बेचने के अधिकार खुद ले लिए।
विज्ञापन
इसके बाद अपने भाई के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री करा दी। भाई ने एक दंपती को प्लॉट बेच दिया। एसएचओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर धोखाधड़ी करने वाले गुलशन की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को उसे कलक्ट्रेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह कहीं भागने की फिराक में था। महिला और उसके पति का पहले से भी विवाद चल रहा था