फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man sleeping out of home killed with weapon

घर के बाहर सो रहे युवक की फावड़े से वार कर हत्या

Tue, 19 Apr 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
man sleeping out of home killed with weapon
हत्या
फरीदाबाद के सिंचाई विभाग में जेई पद पर तैनात जगत सिंह के निजी नौकर मोती (23) की रविवार रात अज्ञात हमलावर ने फावड़े से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सुबह करीब चार बजे उठे परिवार वालों ने मोती का लहूलुहान शव बिस्तर पर पड़ा पाया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। मूल रूप से जोधपुर, राजस्थान के रहने वाले मोती के पिता बालाराम और अन्य संबंधियों को पुलिस ने उसकी हत्या की सूचना दे दी है।

तिगांव एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि जगत सिंह अधाना पट्टी तिगांव में रहते हैं। मोती  उनके यहां पिछले चार साल से घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक रविवार की रात खाना खाने के बाद मोती घर के बाहर बिस्तर बिछा कर सो गया।
विज्ञापन

रात 11 बजे के बाद हुई घटना

man sleeping out of home killed with weapon
मैंगलोर में 21 मार्च को हुई थी आरटीआई कार्यकर्ता की मौत


रात करीब 11 बजे तक तो घर के लोग जागते रहे तब तक कोई घटना नहीं हुई थी। अनुमान है कि रात बारह बजे से सुबह चार बजे के बीच किसी ने उसकी हत्या की। अनिल कुमार ने बताया कि हत्यारे ने फावड़े का वार मोती के चेहरे पर किया।

 

 

इससे उसके दांत टूटते हुए गर्दन कट गई। हमलवार फावड़ा छोड़कर भाग गया। मोती की हत्या किसने और क्यों की अभी तक कुछ भी साफ नहीं है। जेई के परिवार वालों के मुताबिक मोती की किसी से लड़ाई या दुश्मनी भी नहीं थी।
 

एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार वालों से भी हत्या की वजह पता चल सकती है। हत्यारे की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed