फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man shot his girlfriend for refuse marriage in delhi

शादी से इंकार किया तो गर्लफ्रेंड को दी ये सजा, बीच राह पाकर चला दी गोली

Sun, 24 Jun 2018 10:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jun 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
man shot his girlfriend for refuse marriage in delhi
demo pic

न्यू उस्मानपुर इलाके में प्रेमिका के शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने उस पर गोली चला दी। हालांकि, गोली युवती को नहीं लगी। छर्रे लगने से वह मामूली रूप से जख्मी हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय सलमा (बदला हुआ नाम) करीब तीन साल से सलमा अब्दुल समद अहमद से प्यार करती थी। समद का परिवार बदायुं में रहता है। सलमा ने परिजनों को राजी कर समद के घर बदायुं रिश्ते की बात करने भेज दिया। समद का गांव में कच्चा घर था। इस बात पर सलमा के पिता ने कहा कि वह पक्का मकान बनवा ले, इसके बाद ही वह अपनी लड़की की शादी समद से करेगा। 
विज्ञापन


इधर, सलमा ने पहले तो परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसने भी समद को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।  आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सलमा अपनी छोटी बहन के साथ कही जाने के लिए निकली। इस बीच हनुमान मंदिर के पास आरोपी ने पीछे से उसे आवाज लगाई। सलमा बिना सुने आगे बढ़ने लगी। इसी दौरान समद ने सलमा पर गोली चला दी। गोली सलमा को लगी नहीं, उसके हाथ में छर्रे लग गए। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed