{"_id":"451b94cc67a476c13637f13f12e940b7","slug":"man-shot-and-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मना किया हवाई फायरिंग को तो मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मना किया हवाई फायरिंग को तो मार दी गोली
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Mar 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में कासना गांव के पास हवाई फायरिंग करने से मना करने पर शराब के नशे में धुत युवक ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के परिजनों की तहरीर पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
डाढ़ा गांव निवासी देवेंद्र कुमार की बिल्डिंग मटीरियल की दुकान है। वह प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। शुक्रवार रात को कासना में ढाबे पर शराब पीने के बाद कुछ लोग देवेंद्र की दुकान के पास पिस्टल चैक करने के लिए हवाई फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दरोगा जी थाने में फिर से चोरी हो गई!
विज्ञापन
इसी दौरान एक गोली देवेंद्र की दुकान की दीवार पर जा लगी। वहां मौजूद कर्मचारी ने फायरिंग करने वालों को गोली कहीं और जाकर चलाने के लिए कहा, जिससे कि किसी को गोली न लग जाए। लेकिन युवक नहीं माने और फायरिंग करते रहे।
कर्मी ने देवेंद्र को फोन कर दुकान पर बुला लिया। उसने शराब में धुत लोगों को फायरिंग करने से रोका तो वे फायरिंग करने के लिए अड़ गए। कहासुनी होने पर डाबरा निवासी टीटू ने व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया और साथियों के साथ मौके से फरार हो गए।
घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाप्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि घायल के परिजनों की तहरीर पर टीटू समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी जा रही है।